BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

झाबुआ जिले में कार के ऊपर पलटा ट्राला, 9 लोगों की दबकर मौत


झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला-मेघनगर के बीच संजेली रेलवे फाटक के पास भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। बुधवार रात लगभग 2 बजे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास मोड़ पर ट्राला कार के ऊपर पलट गया, जिससे उसमें सवार 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 2 लोग घायल हो गए।  

2 परिवार के लोग शादी समारोह से लौट रहे थे

जानकारी के मुताबिक हादसे के शिकार दो परिवार के लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसमें 4 बच्चे, 3 महिलाएं और दो पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक महिला और एक बच्ची घायल हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कार में सवार लोग कल्याणपुरा के पास भावपुरा ग्राम से शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप ट्राला ईको कार जीजे 09 बीएल 5956 पर पलट गया। जिसमें ईको पूरी तरह ट्राले के नीचे दब गई। इस दौरान उसमें सवार 9 लोगों की मौत हो गई।

हादसे का शिकार हुए 8 लोग शिवगढ़ महुड़ा तहसील मेघनगर जिला झाबुआ के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थांदला और मेघनगर की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची व घायलों सिविल अस्पताल थांदल व मेघनगर अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में इनकी हुई मौत

 मुकेश पिता गोपाल खपेड़ 40वर्ष
सावली पति मुकेश खपेड़ 35 वर्ष
विनोद पिता मुकेश खपेड़ 16 वर्ष
पायल पिता मुकेश खपेड़ 12 वर्ष
मढ़ी पति भारू बमनिया 38 वर्ष
विजय भारू बामनीय 14 वर्ष
कांता पिता भारू बमनिया 14 वर्ष
रागिनी रामचंद्र बमनिया 9 वर्ष
अकली पति सोमला परमार 35 वर्ष

ये हुए घायल 
पायल सोमला परमार 19 वर्ष देवीगढ़ और आशु पिता रामचंद्र बमनिया 5 वर्ष घायल हो गए। सावली का शव मेघनगर शासकीय अस्पताल पहुंचा जबकि अन्य के शव थांदल सिविल हॉस्पिटल लाए गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। ट्राले का ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया

Post a Comment

Previous Post Next Post