BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इन्वर्टर सही कराने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, इलेक्ट्रीशियन पर लापरवाही का आरोप


बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में प्रवीण (24) की इन्वर्टर सही कराने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। उनके परिजनों ने इलेक्ट्रीशियन की लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे प्रवीण के मामा प्रमोद ने बताया कि बुधवार रात भांजे प्रवीण के घर पड़ोस का इलेक्ट्रीशियन इन्वर्टर सही करने आया था। इस दौरान उसने एक तार प्रवीण को पकड़ने के लिए दिया। आरोप लगाया कि उस तार में करंट आ रहा था। करंट लगते ही प्रवीण चीखते हुए गिर गए।

परिजन उनको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रवीण की मां संतोष देवी ने इलेक्ट्रीशियन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि प्रवीण तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post