ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक 16 साल की एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड संग आत्महत्या करने का फैसला किया. आरोप है कि बॉयफ्रेंड ने उसे कूदने के लिए इतना उकसाया कि उसने बिना सोचे-समझे छलांग लगा दी.लेकिन बॉयफ्रेंड नहीं कूदा और लड़की की मां को फोन लगाकर बताया कि अपनी बेटी जान देने जा रही है, उसे बचा लो. लड़की की मां ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार क लिया है. पुलिस ने बताया कि किशोरी की मौत का जिम्मेदार उसका बॉयफ्रेंड है. 17 साल का लड़का घटना के दिन किशोरी के साथ सुसाइड करने का वादा कर उसे किले पर गया था. युवती के छलांग लगाने के बाद वो खुद वहां से भाग गया. पुलिस को लड़की की लाश छिंगे शाह की दरगाह के पीछे किले की तलहटी से मिली है. पड़ाव थाना टीआई आलोक सिंह परिहार ने बताया, लड़का मोतीझील का रहने वाला है. वो युवती का पड़ोसी था. दोनों के बीच अफेयर था और युवक ने युवती से शादी का वादा किया था. लेकिन कुछ दिन पहले लड़के के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और कर दी.बॉयफ्रेंड ने पहले तो ये बात नहीं बताई लेकिन बाद में पता चलते ही दोनों के बीच विवाद हो गया. लड़की ने लड़के को फोन कर बताया कि वो सुसाइड करने जा रही है. इसके बाद लड़के ने भी उसके साथ कूदने की कसम खा ली. उसने भी लड़की के साथ छलांग लगाने की कसम खाकर उसे खुदकुशी के लिए उकसाया. लेकिन वो नहीं कूदा. लड़की के कूदने के बाद युवक डर गया और उसने लड़की की मां को फोन किया और वहां से फरार हो गया. हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Post a Comment