मक्सी दिनांक 9 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ,ब्लॉक इकाई मकसी की एक आवश्यक व महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय श्री राम गार्डन पर आयोजित की गई। जिसमे नवीन कार्ड वितरण, ब्लाक कार्यकरणी की घोषणा, ओर मुरैना अधिवेशन पर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री मनोज जैन, ओर विशेष अतिथि संभागीय उपाध्यक्ष किशोर खन्ना ,ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा थे एवं अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने की।इस अवसर पर मंचासिन सभी अतिथियों का स्वागत मकसी ब्लॉक इकाई की ओर से अध्यक्ष श्री राधेशयम देवड़ा ने किया।
कार्यक्रम में शाजापुर ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत आर्य सुजालपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह मेवाडा जिला कोषाध्यक्ष राजेश कलजोरिया जिला उपाध्यक्ष अमित मालवीय संभागीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील वर्मा जिला पदाधिकारी निर्मल गोस्वामी संजय गोस्वामी धर्मेंद्र परमार का भी स्वागत पुष्प माला से किया गया।
स्वागत कि इस बेला मे जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन कर रहे जिला उपाध्यक्ष भरत पटेल , जिला सचिव शहजाद खान, जिला संयुक्त सचिव अर्पित परमार , जिला कार्यकारिणी सदस्य इकबाल खान संजय राठौर का प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज जैन, संभागीय उपाध्यक्ष किशोर खन्ना,जिलाध्यक्ष अभिषेक सक्सेना द्वारा स्वागत किया गया
तत्पश्चाप जिलाध्यक्ष सक्सेना ने ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की जिनमे ब्लाक महासचिव ,शाकिर खान मालोटी ब्लॉक उपाध्यक्ष इशाक खान करण मालवीय, ब्लॉक संयुक्त सचिव यासीन खान डॉ सुरेश गुर्जर मनोज जोशी अनिल खमोरा कोषाध्यक्ष सुभाष जैन सहकोस अध्यक्ष शिव लोधी ब्लॉक प्रचार मंत्री दीपक सालेचा विशेष आमंत्रित सदस्य में सतीश जैन प्रवीण भावसार ओशाफ़ खान नितेश जैन मुसाब खान एवं ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य में आमिल खान सचिन कलमोदिया भरत परमार नावेद खान दीपक पटेल समद खान पिंटू सिंह देवड़ा डॉक्टर दिलशाद खान इंदर सिंह पाटीदार उदय यादव भूपेंद्र सोनी को बनाया गया है।
बैठक में आगामी 22, 23 मार्च को मुरैना में संपन्न होने जा रहे प्रांतीयअधिवेशन पर भी मंचासिन अतिथियों ने विस्तार से प्रकाश डालते हुए शाजापुर जिले से अधिकाधिक उपस्थित की अपील की।
इस अवसर पर नवीन सत्र (2025) हेतु पत्रकार साथियों के परिचय पत्रों का वितरण भि किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मनोज जैन, विसेष अतिथि संभागीय उपाध्यक्ष किशोर खन्ना ,जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना चिंटू भैया ने अपनी बात कही और पत्रकारों से कहा कि निर्भीक होकर सच्चाई के साथ हमेशा खड़े रहे
संपूर्ण बैठक का संचालन पत्रकार साथी शहजाद खान ने किया अंत में गरिमापूर्ण उपस्थिति के लिए सभी का आभार भरत पटेल द्वारा माना ।

Post a Comment