BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी : हिंगलाज माता की जयंती पर मक्सी में निकला भव्य चल समारोह




मक्सी : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मक्सी में हिंगलाज माता का भव्य चल समारोह निकला हिंगलाज माता भावसार समाज की प्रमुख देवी मानी जाती है यह देवी 51 शक्तिपीठों में से एक मानी जाती है  माता रानी की जयंती हर साल श्रद्धा और उत्सव के साथ मनाई जाती है इस बार भी माता रानी की प्रतिमा  रत में  विराजमान कर  बैंड डीजे ढोल के साथ माता रानी का चल समारोह भावसार धर्मशाला से प्रारंभ होकर जूना बाजार मस्जिद चौक पीठा रोड बस स्टैंड नया  बाजार झंडा चौक भावसार धर्मशाला पहुंचा इस चल समारोह में मक्सी भावसार समाज के महिला पुरुष  बड़ी संख्या में शामिल हुए इस चल समारोह में हिंगलाज माता रानी की सुंदर झांकी का  नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं समाज के नवनिर्मित  ईमानदार नैतिकता से सर्वगुण संपन्न कर्मठ एवं लग्नशील अध्यक्ष हरीश भावसार एवं मक्सी के हिंदू सम्राट नवयुवक मंडल के अध्यक्ष योगेश भावसार का भी नगर के लोगों ने स्वागत सम्मान किया चल समारोह के समापन के पश्चात सभी समाज जन ने माता रानी की पूजन की व भोजन प्रसादी का लाभ लिया इस पावन अवसर पर समस्त भावसार समाज एकत्रित हुआ


रिपोर्ट - मनोज जोशी
_________________
*मुख्य संपादक ईशाक खान*
*मालवा News 24*

Post a Comment

Previous Post Next Post