BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी पुलिस द्वारा अभियान के तहत कई निजी वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

मक्सी पुलिस द्वारा अभियान के तहत कई निजी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही को गई  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन में व प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल साहब तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलायें जा रहें अभियान के तहत निजी वाहनों में हुटर, फ्लेश लाईट (लाल, पीली, नीली बत्ती), VIP के स्टीकर, गलत नम्बर प्लेट का दुरुपयोग करने वालें वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश प्राप्त होने पर आज दिनांक 07.03.2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह पटेल द्वारा मय थाना स्टॉफ के निजी वाहनों की सघन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मुरलीधर अस्पताल के सामने, थाने के सामने व बस स्टेण्ड मक्सी पर बगेर लायसेंस, गलत नम्बर प्लेट और हूटर वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर उन्है सख्ती से यातायात नियमों के पालन करने की हिदायत दी जाकर चलानी कार्यवाही कर 6500 रुपये का समन शुल्क वसुल किया गया तथा भविष्य में भी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालें निजी वाहनो के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी |

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल, उप निरी. आजादसिंह चौधरी, सउनि रणकेन्द्रसिंह चौहान, सउनि अभिषेक दीक्षित, सउनि मदनलाल यादव, प्र.आर.656 राहुल पटेल, प्र.आर.167 निलेश जामलिया, आर. 221 चन्द्रशेखर जाट, आर. 262 जगदीश प्रजापति की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post