BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर : बजट से पूरे भारत में मिडिल क्लास परिवारों में खुशी की लहर, मंत्री,विधायक ने कहा गरीब, युवा और किसान होंगे सशक्त


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्‍व में वित्‍त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्‍तुत बजट ऐतिहासिक और आम जनता को खुश करने वाला बजट है। ये बजट विकसित भारत के अटल संकल्प की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। इस बजट में हमारे गरीब, अन्नदाता, नारी शक्ति और नौजवानों को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। देशभर में मेडिकल कॉलेज की 75 हजार सीटें बढ़ाने IIT की सीटें दोगुनी करने का ऐलान। रोजगार के नए अवसर उद्योग और विकास के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं इस बजट में शामिल है।
श्री इंदरसिंह परमार, उच्च शिक्षा मंत्री म.प्र.
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 आमजन के सशक्तिकरण का प्रतीक है। इसके साथ ही विकसित भारत समर्थ भारत के अभियान को आगे बढ़ने वाला बजट है। इसमें 12 लाख तक की आय करमुक्त कर मध्यम वर्ग को राहत दी गई है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए दोगुनी कर छूट उनके सम्मान का प्रतीक है। यह बजट युवा, किसान, महिला और आम जनों के लिए खुशहाली की सौगाते लेकर आया है।

श्री महेंद्रसिंह सोलंकी, सांसद 
◆ भारत के इतिहास में ऐसा बजट पहली बार प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सरकार ने अपना खजाना नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की जब को भरने की चिंता की है। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख, धन-धान्य योजना का पूरे देश भर के किसानों को लाभ, साथ ही खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बड़ी सौगातें दी गई है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है।

डॉ रवि पांडे, जिलाध्यक्ष भाजपा शाजापुर
◆ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्‍व में वित्‍त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्‍तुत बजट ऐतिहासिक और आम जनता को समर्पित बजट है। मुझे ये बताते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है क‍ि इस बजट में किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्‍य योजना की घोषणा की गई है। इस योजना से देश के 100 जिले और 1.70 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। इस बजट में कृषि और अनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी सौगात देश के नागरिकों को मिली है। 

श्री अरूण भीमावद, विधायक शाजापुर
◆ बजट में मध्‍यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक की आय को टैक्‍स फ्री किया गया, जो एक ऐतिहासिक निर्णय है। बजट प्रस्‍तावों से देश और उसके विकास को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन की झलक दिखाई देती है। इस बजट में हमारे हमारे गरीब, अन्नदाता, नारी शक्ति और नौजवानों को सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। केंद्र सरकार का नया बजट संपूर्ण भारत वर्ष, हर क्षेत्र, हर समाज और वर्ग के विकास को सुनिश्चित करने वाला बजट है। 

श्री घनश्याम चंद्रवंशी, विधायक कालापीपल
◆ भारत के इतिहास में पेश किया गया यह अद्भूतिय बजट है, जिसमें इनकम टैक्स छूट की सीमा 12 लाख कर दी गई है। जो भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर होगा। बजट में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए अनेक प्रावधान किए गए हैं। मेडि‍कल एजुकेशन और आई आई टी में 75000 सीटें बढ़ाने की घोषणा इस बजट में की गई है, जो शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन पैदा करेगा।

विजय जोशी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शाजापुर
◆ भारत के इतिहास में ऐसा बजट पहली बार प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सरकार ने अपना खजाना नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की जब को भरने की चिंता की है। किसानों के क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख, धन-धान्य योजना का पूरे देश भर के किसानों को लाभ, साथ ही खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए बड़ी सौगातें दी गई है जो अपने आप में ऐतिहासिक है। इनकम टैक्स में 12 लाख रुपए तक की छूट इस बजट में दी गई है। टीडीएस की सीमा 10 लाख तक बढ़ाकर व्यवसायियों को सहूलियत दी गई है, वहीं चार वर्षों तक आईटी रिटर्न दाखिल करने की सुविधा करदाताओं के लिए बड़ी सौगात है। इलेक्ट्रिक वाहन, मोबाइल फोन, एल इ डी, एल सी डी ,टीवी ,कैंसर की दवाएं, कपड़े जूते सस्ते हुए जो मध्य वर्गी को राहत देगा, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार विकसित भारत के संकल्प की ओर अग्रसर है।

केंद्रीय बजट में विभिन्न क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है इस बजट का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देना और समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाना मक्सी मंडल मीडिया प्रभारी मनोज जोशी


Post a Comment

Previous Post Next Post