मक्सी : माता रानी भक्तों की हर सच्ची पुकार सुनती है और उनकी मनोकामना पूरी करती है जब कोई श्रद्धालु सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करता है तो मां उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करती है मान्यता है कि मां को सच्चे मन से याद करने और नियम पूर्वक पूजा और भक्ति करने से इंसान की हर इच्छा पूरी होती है ऐसा ही मक्सी बजरंग मोहल्ला स्थित गंगाराम जी राधेश्याम जी परमार का परिवार मक्सी में सदियों से मां अंबे की भक्ति भाव से जोत जलते आ रहे हैं और माता रानी पर उनका अटूट विश्वास जुड़ा है इस विश्वास का माता रानी का ऐसा करिश्मा हुआ की लोग कहते हैं कि कलयुग में चमत्कार नहीं होता परंतु माता रानी का ऐसा चमत्कार हुआ की नगर के लोग देखकर दंग हो गए परमार परिवार के लक्ष्मण सिंह परमार की बेटी रीना परमार काफी दिनों से एक असहाय बीमारी से जूझ रही थी उस बीमारी को लेकर दिल्ली मुंबई एवं कई बड़े हॉस्पिटलों में भी इलाज करवाया परंतु सभी हॉस्पिटल ओ ने कैंसर जैसी बीमारी को ला इलाज बताया परंतु परमार परिवार का विश्वास माता रानी पर इतना था कि परमार साहब ने माता की ज्योत के सामने खड़े होकर माता रानी से विनती करके बोला कि माता रानी बेटी की रक्षा आपको करना है और माता रानी का ऐसा करिश्मा हुआ कि बेटी आज बिल्कुल स्वस्थ हो गई है यह खुशी परमार परिवार को माता के आशीर्वाद से मिली जिससे पूरा परिवार धन्य हो गया इसके उपलक्ष्य में सब्जी पूरी हलवे का विशाल भंडारा का आयोजन किया इस आयोजन में भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे मक्सी मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल एवं नगर के धर्म प्रेमी जनता ने भंडारे का प्रसाद लिया और बेटी को लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया
रिपोर्ट - मनोज जोशी
एडिटर इन चीफ - ईशाक खान


Post a Comment