BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

एकीकृत शा.कन्या हाई स्कूल मक्सी की शिक्षिका भावसार मैडम का विदाई समारोह

क्सी :  विद्यालय में जब कोई शिक्षिका वर्षों तक अपनी सेवा देखकर विदा होती है तो यह क्षण भावनाओं से भरा होता है हाल ही में हमारे विद्यालय की प्रिय शिक्षिका श्रीमती शकुंतला भावसार के सेवानिवृत होने पर एक विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया
विदाई एक ऐसा क्षण होता है जो हृदय को भावुक कर देता है आज हम सब यहां अपने प्रिय शिक्षिका शकुंतला भावसार जी के विदाई के अवसर पर एकत्रित हुए हैं यह अवसर हमारे लिए खुशी और दुख दोनों का सहयोग है खुशी इस बात की है कि हमें उनके मार्गदर्शन में सीखने का अवसर मिला और दुख इस बात का है कि अब हमारे बीच नहीं रहेंगे शकुंतला भावसार जी ने हमें केवल पाठ्यक्रम ही नहीं पढ़ाया बल्कि जीवन के अनमोल मूल्य से भी परिचय कराया उनकी शिक्षा ने हमें आत्मनिर्भर और नैतिक रूप से सशक्त बनाया उनका धैर्य इसनेह और अनुशासन हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा हमारे विद्यालय में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जो योगदान दिया है वह अविशस्मरणीय है उनकी शिक्षण शैली और मार्गदर्शन से न जाने कितने विद्यार्थियों ने अपने जीवन को नई दिशा दी उनकी दी गई सिख हमें जीवन भर याद रहेगी प्रधान आचार्य ने उनके योगदान की सराहना की उन्होंने बताया कि कैसे शकुंतला मैडम ने अपनी मेहनत और लगन से छात्राओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए सहकर्मियों ने भी उनके द्वारा इसनेह और अनुशासन की प्रशंसा की छात्रों ने एवं शिक्षकों ने उन्हें फूलों और उपहार से सम्मानित किया और उनके साथ बिताए गए मधुर क्षणों को साझा किया शकुंतला देवी ने अपने विदाई भाषण में विद्यालय के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा देना केवल पैसा नहीं बल्कि एक सेवा है मैं ने भी विद्यालय में शिक्षा समाज संस्कृति के क्षेत्र में अपने द्वारा प्रदान की गई उल्लेखनीय सेवाओं की प्रशंसा करते हुए आज विदाई के शुभ अवसर पर विद्यालय को अपनी ओर से 1000 लीटर पानी की टंकी भेंट करती हूं
मैं स्वयं को अत्यंत गोरावदित महसूस कर रही हूं मेरी प्रथम नियुक्ति 08/08/1986 एवं सेवानिवृत्त 31/01/2025 को विदाई समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय एकीकृत तिलक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य पदम सिंह देथलिया एवं मुख्य अतिथि रमेश चंद्र जोशी मधुसूदन भावसार एवं कार्यक्रम संयोजक विमल कुमार गुप्ता कन्या शाला प्रभारी प्राचार्य एवं स्टाफ कृष्णा बोडना राधा जायसवाल विनोद कुमार मंडलोई राधेश्याम शर्मा मोहम्मद आरिफ खान वंदना राठौर रेखा परमार संगीता श्रीवास्तव नीता भावसार संगीता पाटीदार सोनू मालवीय पवन कुमार बैरागी दुर्गा शंकर वर्मा एवं समस्त स्टाफ हर किसी की आंखों में नमी थी परंतु उनके द्वारा दी गई सिख हमेशा हमारे साथ रहेगी



रिपोर्ट - मनोज जोशी
____________________________
मुख्य संपादक ईशाक खान
मालवा News 24

Post a Comment

Previous Post Next Post