मध्य प्रदेश में सोमवार रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 42 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और विभागों के आयुक्त भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त भरत यादव को सड़क विकास निगम का एमडी बनाया गया है। जबकि, उनकी जगह सीनियर आईएएस सिबी चक्रवर्ती को पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव अविनाश लवानिया मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर के एमडी बनाए गए हैं।
MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: देर रात 42 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले
Malwa News 24
0
Post a Comment