BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

Indore : 'मम्मी रोना मत, मैं तुम्हारा बेटा...', पत्नी से तंग आकर जान देने वाले नितिन ने लिखा था सुसाइड नोट

इंदौर में बीती रात एक घटना सामने आई, जिसने सभी के होश उड़ा दिया. शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाले नितिन ने खुदकुशी कर एक पत्र अपनी मां और एक पत्र सभी युवाओं के लिए लिखा.अपने पत्र में युवाओं को शादी न करने की सलाह दी और इसी के साथ भारत के कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

एनडीटीवी से बातचीत के दौरान नितिन के परिवार वालों ने बताया कि आर्य समाज पद्धति से दोनों की लव मैरिज हुई थी. शादी को 6 साल हो गए थे. वहीं, लड़की और उसके परिवार वाले लगातार दहेज लौटाने की बात कर रहे थे. हालांकि नितिन के परिवार वालों ने बताया कि आर्य समाज पद्धति से शादी होने के कारण किसी प्रकार का दहेज नहीं लिया गया था.

लड़की अलग रहने का बना रही थी दबाव

लड़की लगातार नितिन पर अलग रहने का दबाव बना रही थी. कुछ समय पहले जब वह अपने घर मायके गई थी, तब से वह लौटकर ससुराल नहीं आई. आरोप है कि नितिन के परिवार वालों को उसके बच्चों से बात नहीं करने दे रही थी. दहेज लेने के आरोप में नितिन की मां और बड़े भाई को राजस्थान मे जेल भी जाना पड़ा था. हालांकि सच्चाई सामने आने पर उन्हें रिहा कर दिया गया.

परिवार वालों ने यह भी आरोप लगाया कि जेल से छोड़ने के लिए पुलिस कर्मियों ने राजस्थान में उनसे 50 हजार की मांग भी की थी, गरीब होने के कारण वह भुगतान नहीं कर पाए. बयान दर्ज करवाने के लिए उन्हें तीन से चार बार इंदौर से राजस्थान बुलाया गया.

लड़की ने मांगा एक लाख का सामान

लड़की ने जो लिस्ट पुलिस स्टेशन में जमा करवाई थी, उसके अनुसार नितिन के परिजनों को करीब 1 लाख तक का सामान लौटाना था. इसे नितिन के परिवार वालों ने ठुकराते हुए बताया कि आज तक उन्होंने किसी प्रकार का दहेज नहीं लिया. नितिन के बड़े भाई ने भारतीय कानून व्यवस्था के बारे में बात करते हुए बताया कि सभी बेटी बचा रहे हैं, पर बेटों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा. अब इस कानून में बदलाव की जरूरत है.

Post a Comment

Previous Post Next Post