मक्सी - मकर संक्रांति का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है जिसमें सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने की घटना को चिन्हित किया जाता है इस दिन दान देने का विशेष महत्व है इसे पुण्य काल माना जाता है और दान विशेष कर तिल गुड़ अन्न वस्त्र और कंबल दान करना अत्यंत फलदाई समझा जाता है मकर संक्रांति पर दान देने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है यह दिन सूर्य देवता की उपासना का भी दिन है और दान करने से अनेक आशीवादों की प्राप्ति होती है धार्मिक ग्रंथो के अनुसार इस दिन दिया गया दान कई गुना फल देता है दान का उद्देश्य समाज में सामूहिक भलाई गरीबों की सहायता और जरूरतमंदों की मदद करना है यह पर्व सामाजिक समरसता और परोपकारी की भावना को भी बढ़ावा देता है इसी कड़ी में आज मक्सी बस स्टैंड परिसर भगवान मनकामनेश्वर महादेव मंदिर पर मनकामेश्वर मित्र मंडल की और से सब्जी पूरी का विशाल भंडारा लगाकर नगर में दूर दराज से जो संक्रांति के दिन दान लेने आते उनको भोजन कराया ऐसे दानदाताओं ने सनातन धर्म की अलग जगह रखी है और यह दानदाता हमेशा ऐसे धार्मिक कार्यक्रम एवं उत्सवों में सबसे आगे आकर भाग लेते हैं अतः मकर संक्रांति पर दान का न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व भी है जो व्यक्ति को सदार्ग पर चने और जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है
मक्सी - मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर सब्जी पूरी का विशाल भंडारा
Malwa News 24
0

Post a Comment