BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

यूसीमास मक्सी के सितारों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम


मक्सी। दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली में आयोजित यूसीमास की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अबेकस मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता 2024 में यूसीमास मक्सी सेंटर के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से नगर का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में 57 देशों के 6000 हजारों छात्रों के बीच मक्सी के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।  
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मक्सी के अंशुल पटेल, जयश्री मंडलोई ,रिधिमा दथलिया, ऋषिता पटेल ,ज्योतिराज मंडलोई, सुजीत मंडलोई, वेदिका मंडलोई फर्स्ट रनर-अप, आदर्श पटेल, अनुराग पटेल, नैतिक शिवहरे, सोनल मंडलोई सेकंड रनर-अप, और अदिति मंडलोई, हर्ष शर्मा, कृष्णा जलोदिया, पुलकित वर्मा, सागर पटेल, दिव्यांशी मंडलोई, आयुष्मान पटेल, राजधर देथलिया, ऋचा डेविड, अक्षत मंडलोई थर्ड रनर-अप रहे। इस उपलब्धि ने न केवल नगर बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।  

यूसीमास मक्सी सेंटर के निदेशक राहुल वर्मा ने बच्चों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और इसे बच्चों की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। कोर्स इंस्ट्रक्टर अतुल लोधी और शीतल नायक ने कहा बच्चों ने अपनी लगन और दृढ़ता से यह साबित कर दिया कि किसी भी बड़ी उपलब्धि को हासिल करना संभव है।
बच्चों के अभिभावकों ने भी इस सफलता पर गर्व महसूस करते हुए यूसीमास मक्सी सेंटर की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी गणितीय क्षमताओं, त्वरित सोच और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।  

यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का अद्भुत परिणाम है। मक्सी के ये होनहार सितारे भविष्य में और भी बड़ी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित हैं।

फोटो: अंतराष्ट्रीय स्तर पर विजय मक्सी के होनहार

Post a Comment

Previous Post Next Post