इंदौर से बेहद ही घटिया व शर्मसार करने खबर सामने आई है. इस मामले ने सोचन पर मजबूर कर दिया है. इंदौर में एक युवक ने मानसिक रूप से कमजोर एक महिला का रेप कर उसे नग्न हालत में सड़क पर छोड़ दिया.उसके बाद महिला शहर की सड़कों पर घूमती दिखी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया. लेकिन इस घटना ने उज्जैन वाले मामले की यादों को ताजा कर दिया.
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मामले पर सवाल उठाए जा रहे हैं. पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि सड़क पर बेटी नग्न है, और मुख्यमंत्री इवेंट में मग्न हैं. ख़ुद को भगवान समझने वाले मुख्यमंत्री को इस द्रौपदी का चीर हरण दिखाई नहीं दे रहा है? हमारी बेटियों की इस दुर्दशा से मेरा मन क्रोधित और चिंतित है. बेटियों के ख़िलाफ़ लगातार हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे, और मुख्यमंत्री आँखें मूंदकर बैठे हुए हैं. मुख्यमंत्री जी स्पष्ट कहें, मेरी बेटियां कष्ट क्यों सहे?

Post a Comment