BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

पुरी में रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़, 400 श्रद्धालु घायल; एक की मौत


पुरी रथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रभु बलभद्र के रथ खींचे जाने के दौरान एक भक्त की सांस रूक जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को खींचने की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई।अचानक भक्तों के बीच धक्का-मुक्की होने से भगदड़ की स्थिति बन गई, जिससे 400 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिर गए। इस दौरान गिरे श्रद्धालु घायल हो गए। 

50 भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ा गया

सभी घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसमें 50 से अधिक भक्तों को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।

वहीं, अन्य घायल श्रद्धालुओं का इलाज पुरी मुख्य अस्पताल में चल रहा है। मृतक श्रद्धालु ओडिशा के बाहर का होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मृतक भक्त का परिचय नहीं मिल पाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post