BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इंदौर में BJP नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी था मृतक, आरोपियों की हुई पहचान

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जेल रोड स्थित विजय भांग गोटा के सामने करीब तीन बजे हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम और कई भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानें पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, जेल रोड स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज सुबह भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक बैनर-पोस्टर लगवा रहे थे। उस दौरान दो युवक बाइक पर मोनू के पास आए और नंबर मांग लिया। मोनू ने जैसे ही अपना मोबाइल निकाला तो बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर मोनू की छाती पर गोली मार दी और भाग निकले। बदमाशों ने 3-4 बार फायरिंग की। गोली लगने के बाद मोनू मौके पर ही गिर गए। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने पास में खड़े दोस्तों पर भी फायरिंग की लेकिन वह बच गए।

आरोपियों की पहचान अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ के रूप में हुई है। ऐसा सामने आया है कि अर्जुन और मोनू के बीच कुछ दिन पहले कहा-सुनी हुई थी। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

BJP युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे मोनू
मोनू भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक गोलू शुक्ला के चुनाव में मोनू की अहम भूमिका बताई जा रही थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post