मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश में 4 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। IMD ने मध्य प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस रिपोर्ट में जानें इस हफ्ते मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम…
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक जगहों पर झमाझम बारिश हुई। सूबे के शहडोल, सागर संभागों के जिलों में विभिन्न जगहों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।
गरज चमक के साथ आंधी पानी वाला मौसम
यही नहीं मध्य प्रदेश के अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ आंधी पानी वाला मौसम रहा।
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पहली और 2 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सूबे के कई अन्य हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। IMD ने सूबे के विदिशा, बैतूल, ग्वालियर, दितया, भिंड, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

Post a Comment