BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी : सेन महाराज के जयकारों से गूंज उठा मक्सी नगर


मक्सी -
5 मई संत शिरोमणी सेन महाराज का जन्मोत्सव के एवज में मंगलवार को सेन समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया. सेन समाज ने अपने आराध्य देव सेन महाराज का चल समारोह को शाम 5 बजे बस स्टैंड स्तिथ बाबा मनकामेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ किया. सेन महाराज की तस्वीर को खुली जीप पर सजाया गया एवं बैंड बाजे के साथ इस चल समारोह को नगर में निकाला गया. इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए. चल समारोह मक्सी नगर के विभिन्न मार्गों से होते श्री राम गार्डन पर समापन हुआ. नगर में चल समारोह का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. चल समारोह के पश्चात महाआरती एवं प्रसादी वितरण की गई. इस चल समारोह में मक्सी सेन समाज के अध्यक्ष जीवन वर्मा, अरविंद सेन, राहुल वर्मा, किशोर कुमार सेन, राधेश्याम वर्मा, समाज के वरिष्ठ गण सहित समाजजन उपस्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र वर्मा ने किया व आभार शिवनारायण वर्मा ने व्यक्त किया.


Post a Comment

Previous Post Next Post