BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : नशे में धुत होकर घर आए बेटे को कलयुगी पिता ने दी दर्दनाक मौत



खबर उज्जैन से... 
उज्जैन : महाकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयसिंहपुरा में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, जिसमें युवक की मौत के बाद परिजन उसे चक्र तीर्थ ले गए, और अंतिम संस्कार करने के पहले ही पुलिस ने शमशान पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

दरअसल, मिस्त्री का काम करने वाले जयसिंह पूरा निवासी संजय सोमवार रात्रि नशे में धुत्त होकर अपने घर पहुंचा था, घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसके पिता उसकी मां के साथ गाली-गलौज कर रहे थे, तब उसने अपने पिता को मना किया तो पिता चाकू लेकर आया और संजय पर हमला किया, तब संजय के भाई भाभी ने बीच बचाव करके चाकू छीन लिया लेकिन लगभग आधे घंटे बाद पिता वापस चाकू लेकर आया और संजय के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घबराए परिजनों ने मेडिकल से बैंडेज लाकर चाकू के घाव पर बैंडेज लगा दी।

जानकारी के मुताबिक नशे में धुत होने की वजह से संजय सो गया। लेकिन मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे उसे उल्टियां होने लगी तब परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाने को कहा, लेकिन परिजन उसके शव को लेकर घर पहुंच गए, व रिश्तेदारों को इकट्ठा कर अंतिम संस्कार के लिए लगभग 3:30 बजे चक्रतीर्थ (शमशान) पहुंच गए। इसी बीच पुलिस को मोहल्ले वालों से सूचना मिली, इसके बाद पुलिस शमशान पहुंची और अंतिम संस्कार के पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

संजय की मौत को लेकर महाकाल थाने के टीआई अजय वर्मा ने पिता के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने घटना में मृतक के खून से सने कपड़े और चाकू बरामद कर लिया है।



एडिटर इन चीफ - ईशाक खान

Post a Comment

Previous Post Next Post