BREAKING NEWS
Latest News Loading...
खबरें लोड हो रही हैं...
मालवा न्यूज़ 24X7

मक्सी : नववर्ष पर नगर परिषद मक्सी में परिषद के कर्मचारी श्री राधेश्याम वर्मा सेवा निवृत्त हुए


मक्सी
- नववर्ष पर नगर परिषद मक्सी में परिषद के कर्मचारी श्री राधेश्याम वर्मा का 62 वर्ष पूर्ण होने एवं सेवा निवृत्त होने पर सम्मान किया गया। सेवा से निवृत होना, एक सतत प्रक्रिया है, लेकिन नौकरी के दायित्वों को पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर सेवा निवृत्ति के अंतिम चरण तक पहुंचाना बड़ी तपस्या है। यह बातें नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्फ़ाक खान ने सेवानिवृत्त हुए श्री वर्मा के सम्मान में आयोजित समारोह के दौरान कही। साथ ही कहा कि इनसे अन्य कर्मियों को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

वहीं श्री वर्मा ने कहा कि अधिकारियों व साथी कर्मियों के सहयोग से इस दायित्व को निष्ठा के साथ निभा सका। परिषद के तमाम अधिकारी व कर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मोहन सिंह पटेल (कालु पटेल) ने की। समारोह में वरिष्ठ पार्षद माखन सिंह पाटीदार, कमल सिंह गुर्जर, माखन सिंह भंडारी, अशोक शर्मा, संजय शर्मा, संजय यादव, राजेंद्र तिवारी, पदमा राठौर, अमृत खिची, सुरेशचंद्र राव, दिलीप राव, चेतन पूरी, मनोज धौलपुरे, अमित गायकवाड़ सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट मक्सी 
एडिटर इन चीफ ईशाक खान

Post a Comment

Previous Post Next Post