Top News

शिवपुरी जिले में कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत, तीन घायल


मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है हादसा कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ, लेकिन मामले में जांच की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी कार सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे, उनमें से एक तो झाड़ियों जा गिरा। उन्होंने बताया कि तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की शिवपुरी जिला अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घायलों का गुना के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
मालवा न्यूज़ 24X7