आगरा. जाने-माने लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. लाखन सिंह गालब राजामंडी स्टेशन पर अपनी बेटी को ट्रेन में बिठाने गए थे. वह एसी कोच में उसे बिठाकर जब तक उतरते तब तक ट्रेन ने गति पकड़ ली. डॉ. लाखन ने इसके बावजूद रिस्क लिया.
वह ट्रेन से उतरे और प्लेटफार्म से फिसलते हुए उसके नीचे चले गए. इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद एक शख्स उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉ. लाखन की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब आठ बजे जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस राजामंडी स्टेशन पहुंची थी. डॉ. गालब अपनी बेटी को महाकौशल एक्सप्रेस में बिठाने गए थे. बेटी हजरत निजामुद्दीन जा रही थी. एसी कोच में बेटी को बिठाने के दौरान ट्रेन चलने लगी. ट्रेन चलने पर डॉ. गालब जल्दबाजी में कोच के गेट पर उतरने के लिए पहुंचे.

Post a Comment