भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले महीने 17 नवंबर को चुनाव होने है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच खबर सामने आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी आज मंगलवार को उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली जाएंगे। जहां वे एमपी चुनाव को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले सोमवार की शाम सीएम हाउस में मीटिंग हुई। जिसमें प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन किया गया। बताया जा रहा है कि शेष बचे 94 सीटों पर जल्द ही नामों का ऐलान किया जाएगा। इसे लेकर भाजपा में मंथन लगातार जारी है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पांचवी सूची जारी की जाएगी।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगल बज चुका हैं। बीजेपी अब तक अपने उम्मीदवारों की 4 सूची जारी कर चुकी है। जिसमें 136 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा की है। शेष बचे 94 सीटों पर नामों का ऐलान होना बाकी है। बताया जा रहा है कि BJP प्रत्याशियों की पांचवी सूची में कई बड़े बदलाव कर सकती है। 30 से अधिक विधायकों और 5 मंत्रियों के टिकट कट सकते हैं।
आपको बता दें कि एमपी विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 30 अक्टूबर तक नामांकन जमा होंगे। नामांकन की जांच 31 अक्टूबर तक की जाएगी। 2 नवंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख है। वहीं मतदान 17 नवंबर को किया जाएगा। जबकि 3 दिसंबर को चुनाव के परिणाम आएंगे। इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
.jpeg)
Post a Comment