उज्जैन : आनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मोबाइल पर लिंक भेजकर दो युवकाें के बैंक खातों से हजारों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। नागदा निवासी युवक को झांसे में लेकर उसके मोबाइल पर लिंक भेजी गई।
नागझिरी पुलिस ने बताया कि राकेशसिंह कुशवाह निवासी आदर्श नगर के पास एक व्यक्ति ने फोन कर उसे परिचित बनकर झांसे में लिया और फिर मोबाइल पर एक लिंक भेज दी। इस पर कुशवाह ने क्लिक किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर 14 हजार रुपये निकाल लिए।
इसी प्रकार नागदा निवासी शाहनवाज खान के पास एक व्यक्ति ने फोन कर उसे झांसे में लिया। युवक ने खुद का नाम शुभम बताया और कहा कि वह फोन पे नहीं चलाता है। इसलिए वह उसके बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करवा रहा है। शाहनवाज ने उसे रुपये ट्रांसफर करवाने की सहमति दे दी।
इसके बाद शुभम ने शाहनवाज को फोन पे पर 2 रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद मोबाइल पर एक लिंक भेज दी और उसे क्लिक करने को कहा था। शाहनवाज ने जैसे ही लिंक को क्लिक किया उसके बैंक खाते से 25 हजार रुपये गायब हो गए। इस पर उसने सायबर सेल व पुलिस को शिकायत की है।
.jpeg)
Post a Comment