BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

धार : गणेश विसर्जन के दौरान हुआ पथराव, पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग हुए घायल, मामले में एसपी ने कही ये बात


धार जिले के कुक्षी में बीती रात शांति पूर्वक चल रहे गणेश उत्सव पर्व के दौरान अंतिम दिन झांकियां के समारोह में अचानक बड़पुरा क्षेत्र में पथराव हो गया, जिससे अफरा तफरी मच गई और इसके साथ ही जमकर पथराव के आगजनी की भी घटना हो गई। बताया जा रहा है कि वहीं पथराव के दौरान पुलिसकर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए जिनमें दो लोगों को बड़वानी भी रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल क्षेत्र में शांति बताई जा रही है।

समारोह के बीच हुआ पथराव

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुक्षी में अनंत चतुर्दशी पर्व पर सारे आयोजनों के अलावा सुबह मुस्लिम समाज का ईद मिलादुन्नबी का भी पर्व परंपरा अनुसार उत्साहपूर्वक मनाया गया। वहीं शाम को गणेश विसर्जन के दौरान झांकियां निकाली जा रही थी। झाकियों का चल समारोह शहर के बडपूरा मोहल्ले में पहुंचने पर संप्रदाय विशेष के लोगों द्वारा करीब 12:00 बजे झांकियां के चल समारोह पर पथराव कर दिया गया। एकाएक हुए पथराव के चलते झांकियां के चल समारोह में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों में अपरा तफरी मच गई और भाग दौड़ शुरू हो गई। ऐसे में लोगों के अनुसार मौके पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस के शांति के आह्वान के बाद भी उपद्रवी लोग नहीं माने और घरों की छतों से लगातार पथराव करते रहे।

तैनात किए गए पुलिस बल

इस घटना में पुलिस कर्मियों सहित आठ लोग घायल हो गए और देखते ही देखते क्षेत्र में तनाव फैल गया। इसके बाद तोड़फोड़ और आगजनी की भी घटना होना बताया जा रहा है। वहीं पथराव के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल द्वारा बल का प्रयोग करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। इसके बाद से क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे कुक्षी नगर में सन्नाटा पसरा रहा और झांकियां का चल समारोह अधूरा रह गया। वहीं घटना में घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से दो गंभीर घायलों को बड़वानी रेफर किया गया।

एसपी ने कही ये बात

घटना की सूचना के तुरंत बाद आला प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए थे और स्थिति को पुलिस नियंत्रण में ले लिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना के जो भी दोषी हैं उन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिले वासियों से भी एसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान बाजी टिप्पणीयों से दूर रहें। क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है पुलिस मुस्तादी से लगी है तथा सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले आरोपियों की पहचान कर शीघ्र ही कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post