BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

घंटों खेला PUBG, रात में चिल्ला रहा बच्चा "फ़ायर-फ़ायर"!


राजस्थान
के अलवर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 7वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को मोबाइल पर पब्जी और ऑनलाइन गेम खेलने की लत ऐसी लगी कि उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा. बच्चे को इलाज के लिए दिव्यांग संस्थान के हॉस्टल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि मनोरोग चिकित्सक व साइकोलॉजिस्ट की एक टीम बच्चे के इलाज में लगी है. 

यह मामला अलवर के मुंगास्का कॉलोनी का है, जहां पर एक 14 साल का बच्चा पिछले 7 महीनों से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम और फायर फ्री खेल रहा था. उसे इन गेम की लत ऐसी लगी कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है. बच्चे के परिजनों ने बताया कि उनका बच्चा 14 से 15 घंटे मोबाइल पर गेम ही खेलता रहा था...परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे की हालत ऐसी हो गई है कि वह खाना पीना छोड़कर फायर-फायर बड़बड़ाता रहता है

Post a Comment

Previous Post Next Post