BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

Agra नकली दवाओं की दोनों फैक्ट्रियां सील, नमूने भरे, थोक दवा विक्रेता की आड़ में फैक्ट्री सहायक


पुलिस और औषधि विभाग ने दहतोरा और बिचपुरी में पकड़ी गईं नकली दवाओं की दोनों फैक्ट्रियों को सील कर दिया है. एक और दवा का नमूना लिया गया. अब तक 27 दवाओं के नमूने लिए जा चुके हैं.सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि करीब पांच करोड़ की दवाएं जब्त करने के बाद दोनों फैक्ट्री सील कर दी गई हैं. पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने न्यायालय से आरोपियों को रिमांड पर लेने का अनुरोध किया है. रिमांड के दौरान इनसे विस्तृत पूछताछ और निशांदेही पर अगली कार्यवाही की जाएगी.

थोक दवा विक्रेता की आड़ में फैक्ट्री सहायक आयुक्त ने बताया कि नकली दवाओं की फैक्ट्री थोक दवा विक्रेता की आड़ में चलाई जा रही थी. संचालक विजय गोयल ने पत्नी रेखा गोयल के नाम से थोक दवा विक्रेता का लाइसेंस लिया था. फैक्ट्रियां गोदाम की तरह चलाई जा रही थीं लेकिन गोदाम का लाइसेंस नहीं था. लाइसेंस सौमित्री हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिडेट के नाम से लिया गया था. थोक विक्रेता का लाइसेंस नान मेडिको भी ले सकता है. सिर्फ फुटकर बिक्री के लिए फार्मासिस्ट होना चाहिए. तभी लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है.
बड़े गैंगों के साथ तलाशेंगे कनेक्शन औषधि विभाग अब विजय गोयल का बड़े गैंग से कनेक्शन की खोजबीन करेगी. नकली और नशीली दवाओं के कारोबार में अरोरा गैंग, जयपुरिया गैंग, पंकज गुप्ता गैंग बड़े नाम हैं. इनकी सप्लाई पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश से लेकर देश के सभी राज्यों में है. ड्रग पैडलरों और एजेंटों का बड़ा नेटवर्क है. रिमांड पर लेने के बादजानकारियां जुटाई जाएंगी.
सिकंदरा फैक्टरी- फैंसीड्रिल सीरप, ओसीरेक्स सीरप, ओनेरेक्स सीरप की 550 शीशी, 8880 नशीली गोलियां, 600 बिना प्रिंट और पैक अल्प्रासेफ गोलियां, 32 किलोग्राम नारंगी रंग की गोलियां, विभिन्न प्रकार के पाउडर और रसायन मात्रा 700 किलोग्राम.
बिचपुरी फैक्टरी- एल्प्रासेफ व एल्जोसेफ 1.24 लाख गोलियां, 242 किलोग्राम कच्चा माल, 32 किलो पैकिंग का सामान, फैंसीड्रिल, कोडिस्टार, कफकेयर की 6200 शीशी, 3744 खाली शीशी, प्लास्टिक टैंक 200 लीटर, 500 लीटर का मिक्सिंग टैंक.

Post a Comment

Previous Post Next Post