BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन-इंदौर फोरलेन को जल्द बनाया जाएगा सिक्स लेन, बुलाए गए टेंडर


उज्जैन
में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी को देखते हुए अब उज्जैन इंदौर फोरलेन को सिक्स लेन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाने लगे हैं। सिक्स लेन निर्माण के लिए कितनी जमीन लगेगी, कितना मुआवजा देना पड़ेगा, इसकी कुल लागत कितनी आएगी इन सभी बातों के साथ तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए अब टेंडर मंगाए गए हैं।

जल्द बनेगा Ujjain Indore Six Lane

सिंहस्थ 2016 में आठ करोड़ श्रद्धालु जन पहुंचे थे और 2028 में यह संख्या 15 करोड़ पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। कुंभ के मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन और परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखना शासन के लिए सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण कार्य रहता है।

पिछले सिंहस्थ के दौरान सबसे ज्यादा आवागमन इंदौर मार्ग से हुआ था। इसी को देखते हुए इस फोरलेन को अब सिक्स लेन में तब्दील करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिजिबिलिटी की जानकारी जुटाने के उद्देश्य से शासन की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

रोजाना गुजरते हैं 15 हजार वाहन

उज्जैन इंदौर फोरलेन 55 किलोमीटर लंबा है जिसका निर्माण साल 2016 के पहले 194 करोड़ की लागत से किया गया था। इस निर्माण के बाद ही यहां पर टोल टैक्स शुरू हुआ था। यहां पर मनोरा और बड़ोली दो जगह पर टोल नाके पड़ते हैं। एक अनुमान के मुताबिक तकरीबन 15000 वाहनों का इस मार्ग से रोज आवागमन होता है। इन वाहनों से 8 से 9 लाख रुपए रोज वसूल किया जाता है। पिछले सिंहस्थ के समय इस मार्ग को टोल फ्री कर दिया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post