BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उन्हेल में उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर मिलावट खोरों पर कार्रवाई 3600 किलोग्राम नकली घी पकड़ा


उज्जैन
- उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर मिलावटखोरों पर कार्यवाही जारी है।उन्हेल के उसी व्यापारी के एक नए गोदाम पर छापा मारा गया। जहां से 3600 किलोग्राम घी,बगैर ब्रांड का जप्त किया गया।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को व्यापारी ओम जैन के गोदामों की जानकारी मिल रही हैं। जानकारी मिलते ही एडीएम अनुकूल जैन खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद बगैर देर किए तत्काल छापा गया हैं।मंगलवार को भी यही हुआ। जिसमे 3600 kg घी पकड़ने में सफलता टीम को मिली
185..डिब्बे मिले
टीम ने जब गोदाम पर छापा मारा तो 185 टीन के डिब्बों में घी मिला। हर डिब्बे में 15 किलो घी है। इसके अलावा प्लास्टिक ,रंग के डिब्बे आदि में 905 किलो घी मिला। कुल मिलाकर 3600 किलो घी है।घी में मिलावट की पूरी संभावना है।सेंपल लिए गए हैं। इसके पहले टीम इसी ओम जैन के यहां 2 बार छापा मार चुकी हैं। नकली मावा बनाते पकड़ा था और ग्राम इटावा में ओम जैन का नकली मिल्क पाउडर भी टीम ने पकड़ा था। आज घी पकड़ने में सफलता हासिल की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post