कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गृहलक्ष्मी और अन्न भाग्य योजना को लागू करने का आदेश जारी कर दिया। सिद्धारमैया ने यह फैसला नई सरकार की कैबिनेट की पहली मीटिंग के बाद लिया। गृहलक्ष्मी योजना के लागू होने के बाद कर्नाटक में परिवार की हर महिला मुखिया को 2000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। वहीं अन्न भाग्य योजना के तहत सभी बीपीएल परिवार प्रति सदस्य के हिसाब से हर महीने मुफ्त 10 किलो चावल दिया जाएगा। बता दें कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने पांच गारं लेख योजना की बात कही थी। कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं ने दावा किया था कि सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक के बाद इन योजनाओं को लागू कर दिया जाएगा। इन पांच गारंटी योजनाओं में से पहली दो योजनाएं कर्नाटक सरकार ने आज लागू कर दीं।
इससे पहले शपथ ग्रहण के बाद प्रेस से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने पांच गारंटी योजनाओं का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि हफ्ते भर के अंदर कैबिनेट मीटिंग बुलाई जाएगी और इन पर फैसला लिया जाएगा। वहीं, राहुल गांधी ने कहा था कि एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी। उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे। हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं।
Post a Comment