मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के दूसरे चरण में आवेदनों के निराकरण में शाजापुर जिला अव्वल है। यहां प्राप्त 97.6 प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया गया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अभियान जिला प्रशासन द्वारा कई नवाचार भी किए गए हैं। ग्वालियर जिले में आवेदकों को घर-घर जाकर प्रमाण-पत्र दिलवाने की पहल की है।
डिंडोरी जिले में जन-सेवा मित्र भी सक्रिय हैं, वे हाट बाजारों में जाकर अभियान की जानकारी नागरिकों को दे रहे हैं। छतरपुर जिले में शिविर लगा कर अनुकंपा नियुक्ति देने का काम किया गया।
हरदा जिले में लोगों के कई आवेदन इंटरनेट मीडिया (वाटसएप) के माध्यम से प्राप्त कर कार्रवाई की जा रही है। निवाड़ी जिले में चलित राजस्व न्यायालय और रतलाम जिले में अवैध कब्जे हटाने का कार्य भी हो रहा है।

Post a Comment