आगर मालवा - जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण अब जानलेवा साबित होने लगा है, अतिक्रमण कर फल फ्रूट का हाथ ठेला लगाने वाल मैं आपसी विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया है कि दोनो पक्ष चाकू और सरिया लेकर एक दूसरे से मारपीट करने लगे।
इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंचे एएसआई अनिल शर्मा को पैर में धारदार हथियार से चोट लग गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हे जिला अस्पताल आगर में उपचार दिया जा रहा है। दरअसल घटना रविवार सुबह पुरानी नगर पालिका के सामने घटित हुई, जहां अतिक्रमण की भूमि पर फल फ्रूट का ठेला लगाने वाले व्यापारियों मैं ठेला लगाने की बात को लेकर मुबारिक खां का अन्य व्यवसाई से विवाद हो गया और दोनों चाकू सरिए से जमकर मारपीट करने लगे,
जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे मुबारिक खां अपने कुर्ते के ब बड़ा चाकू लेकर धमकाते हुवे दिखाई दे रहा है। घटन विवाद कर रहे लोग घायल भी हुवे हैं।इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचे और घायल एसआई अनिल शर्मा के हालचाल जाने। पुलिस ने मौके पर विवाद कर रहे लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment