BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

अचानक धार पहुंचे CM शिवराज: सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, दिए 4-4 लाख रुपए


धार :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अचानक धार जिले के रालामंडल गांव पहुंच गए। जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और आर्थिक सहायता के रुप में उन्हें 4-4 लाख रुपए का चेक दिया।

इस दौरान सीएम ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

दरअसल, विगत दिनों गेहूं बेचने मंडी ले जाते समय ट्रॉली की हाइड्रोलिक खराब होने के कारण गेहूं सड़क पर बिखर गया था। जिसे किसान अपने बेटे और 2 अन्य लोगों के साथ समेट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने चारों को रौंद दिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मृतक किसान के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री चौहान ने किसान के साढ़े 3 साल के बेटे के लिए मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत मदद देने की बात कही। साथ ही महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने की भी बात कही। सीएम चौहान के साथ उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर, धार कलेक्टर प्रियंका मिश्रा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post