BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

तराना में अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा तीर्थ मंदिरों में अवैध कर और पैसा वसूली हेतु सौंपा ज्ञापन



तराना- तहसील प्रागण में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के सैकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा तराना तहसील में नारेबाजी करते कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार डीके वर्मा को ज्ञापन सौपा गया एवं ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वर्तमान सरकार द्वारा मुगल इतिहास फिर से दोहराया जा रहा है  जिस तरह मुगल काल मे हिंदुओ से तीर्थ दर्शन के लिए जाजिया कर वसुला जाता था उसी प्रकार हिंदुओ की प्रगाढ़ आस्था का केंद्र पृथ्वी के नामी के रूप में पहचाने जाने वाले और विश्व के सम्पूर्ण तीर्थो में सबसे बड़े तीर्थ स्थल उज्जैन में हिंदुओं की आस्था और श्रदा पर भगवान के दर्शनार्थ पैसे रूपी कर वसुल कर घिनोना खिलवाड़ हो रहा है महाकाल मंदिर में प्रवेश शुल्क,दर्शन शुल्क,जांजिया कर लगाना हिंदुओ के लिए अमान्य और असहनीय कृत्य है देश का हर हिन्दू और अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल इस जांजिया कर के खिलाफ है इस कर तरह का जांजिया कर पैसा या वसूली तुरंत बंद की जाए अन्यथा हिन्दू की आस्था पर इस तरह की मनमानी और जबरदस्ती के खिलाफ अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता एवं देश का हर हिन्दू उग्रता और दृढ़ता के साथ आंदोलन करने को तैयार एवं तत्पर है इस विषय को गंभीरता से लेकर तुंरत कर बंद करने की बात कही।
इसी तरह से तराना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नैनावद में गोचर भूमि पर बनने वाली गौशाला की स्वीकृति होने के बावजूद भी तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर तहसीलदार डीके वर्मा से मौखिक रूप से चर्चा की गई वह अवगत कराया गया कि जल्द से जल्द गौशाला का कार्य पूरा किया जाए अन्यथा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल को आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मुरली निगम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रोहित गुर्जर, तराना तहसील अध्यक्ष संतोष पाटीदार, तहसील उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पटेल एवं अन्य कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे

संवादाता अरशद जागीरदार तराना

Post a Comment

Previous Post Next Post