BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शाजापुर : जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने लाडली बहना श्रीमती राजकुंवर बाई का फार्म भरा

देखे वीडियो 👇

शाजापुर :- मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना-2023 से महिलाओं को लाभांवित करने के उद्देश्य से जिले में पात्र महिलाओं के ऑनलाईन आवेदन फार्म भरवाये जा रहे है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया ने ग्राम मदाना की ग्राम पंचायत भवन में ऑनलाईन आवेदन फार्म भराने के कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम की श्रीमती राजकुंवर बाई पति अचल सिंह का फार्म स्वयं ऑनलाईन भरा। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, सीडीपीओ मो. बड़ोदिया श्री पंकज दवे, सरपंच श्री गोविन्द सिंह मालवीय, पूर्व सरपंच श्री मोहन सिंह पठारिया, ग्राम की महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच से कहा ‍िक वे पंचो की बैठक लेकर उन्हें अपने-अपने वार्डो से सभी पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से लाभांवित करने के लिये आवेदन फार्म भरवाने के लिये कहे। उन्होंने कहा कि यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई भी पात्र महिला योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे। फार्म भरवाने का कार्य एक माह तक लगातार चलता रहेगा। कोई भी महिला घवराये नहीं, सभी पात्र महिलाओं के आवेदन फार्म भरवाये जायेंगे। इस मौके पर उन्होंने सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिव से कहा कि आवेदन फार्म भरवाने के दौरान महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इस बात का ध्यान रखे। शिविर स्थल पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि ग्राम मदाना में अब तक 156 पात्र महिलाओं के आवेदन फार्म ऑनलाईन भरे जा चुके है।

Post a Comment

Previous Post Next Post