मध्य प्रदेश के मुरैना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया ।
घटना अंबाह थाना इलाके के परीक्षतपुरा गांव के पास की है। करंट लगने के बाद परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने खेत में गेहूं काट रहा था, इसी दौरान 11 केवी का तार टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में वह आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों और भीड़ ने शव को रखकर नेशनल हाईवे 552 अंबाह,पोरसा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसके साथ ही बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए वहीं इधर चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाइश दी। चक्काजाम कर रहे लोगों की मांग है कि परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी जाए। करीब 2 घंटे बाद युवक के शव को पीएम के लिए अंबाह अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।मुरैना : करंट लगने से युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया नेशनल हाईवे जाम
Malwa News 24
0
Post a Comment