BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

शहडोल: बाइक चलाना सीख रहे दो नाबालिग लड़कों की मौत,

शहडोल जिले में दो नाबालिग लड़कों की मोटरसाइकिल सीखते समय दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोहपारू थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में दो बच्चे मोटरसाइकिल चलाना सीख रहे थे, उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में कुशल सिंह अपने साथी प्रमोद सिंह के साथ मोटरसाइकिल चलना सीख रहा था। जब 12 वर्षीय शिवमंगल मोटरसाइकिल चला रहा था, तभी वाहन की रफ्तार तेज होने की वजह से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई है। 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी ज्यादा थी। बच्चे वाहन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके और वह सड़क से उतरकर तेजी से खेत में जा गिरी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 108 व पुलिस को दी। सूचना लगते ही पुलिस और 108 घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों के शव पीएम के लिए भेजे हैं। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। मासूमों की मौत की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। 

Post a Comment

Previous Post Next Post