देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने खतरे की घंटी बजा दी है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और नए केसों ने तो पिछले 6 माह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ताजा मामलों ने एक बार पिर चिंताएं बढ़ा दी है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। भारत में ताजा आंकड़ों की बात की जाए तो भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 5,880 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 35,199 हो गई है।
Post a Comment