भोपाल :- मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 7 जिलों के कलेक्टरों सहित 19 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। वहीं अब अविनाश लावनिया को मध्यप्रदेश को अब मध्यप्रदेश जल बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दिनेश जैन को नीमच कलेक्टर, प्रतिभा पाल को रीवा कलेक्टर, मयंक अग्रवाल को दमोह जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
इन अधिकारियों को हुआ तबादला
कौशलेंद्र विक्रम सिंह बने, कलेक्टर, भोपाल
दिनेश जैन, कलेक्टर, नीमच
प्रतिभा पाल, कलेक्टर, रीवा
मयंक अग्रवाल, कलेक्टर, दमोह
किशोर कुमार कन्याल, कलेक्टर, शाजापुर
तन्वी हुड्डा, कलेक्टर, झाबुआ
सलोनी सिडाना, कलेक्टर, मंडला
अविनाश लावनिया- MD, MP जल निगम
सूफिया फारूकी वली- MD, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम
खादी एवं ग्राम उद्योग के MD का भी अतिरिक्त प्रभार
मनोज पुष्प- उप सचिव, महिला एवं बाल विकास, वाणिज्य कर विभाग
हर्षिका सिंह- आयुक्त, नगर पालिका निगम, इंदौर
रजनीश सिंह- अपर आयुक्त, वाणिज्य कर, राजस्व इंदौर
एस. कृष्ण चेतन्य- CEO, रोजगार गारंटी परिषद, भोपाल
हर्ष सिंह- आयुक्त, नगर पालिका निगम, ग्वालियर
आशीष तिवारी- CEO, जिला पंचायत, सिहोर
जयंति सिंह- CEO, जिला पंचायत, जबलपुर
विवेक कुमार- CEO, जिला पंचायत, ग्वालियर
हरसिमरनप्रीत कौर- CEO, जिला पंचायत, आगर-मालवा
Post a Comment