BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

इस दिन जारी हो सकता है मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पूरी तरह समाप्त हो चुकी है. कॉपियों की जांच भी शुरू हो चुकी है. अब छात्राों को इंतजार है तो सिर्फ रिजल्ट (Results) जारी करने का.
अनुमान लगाया जा रहा है कि कापियों के जांच के बाद से जल्दी मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे. आइए जानते हैं कब जारी होगा परिणाम और कैसे करें चेक.

जानिए कब आ सकता है रिजल्ट
बता दें कि मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने की अभी कोई सूचना जारी नहीं किया गया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एमपी बोर्ड अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी कर सकता है. ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपी चेकिंग और मूल्यांकन का काम करने में डेढ़ महीने का वक्त लेता है. ऐसे में उम्मीद लगाया जा रहा है कि एमपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल महीने के आखिरी या मई महीने के शुरुआत में जारी हो सकात है. बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने से पहले प्रेस कांफ्रेंस जारी किया जाएगा.

ऐसे चेक कर पाएंगे MP Board 10th, 12th का रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए MP Board की ऑफिशियल बेवसाइड पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा. अब आपको एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. अब आप एमपी बोर्ड के रिजल्ट को चेक और डाउलोड कर पाएंगे. 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.

बोर्ड परीक्षाओं का खौफ
बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है. इसको लेकर जहां छात्रों को बेसब्री से इंतजार है, वहीं कुछ छात्र फेल हो जाएंगे इस डर घर से भाग रहे हैं. 15 दिन में लगभग 3 बच्चे अलग अलग राज्यों से भोपाल पहुंचे हैं. बाल कल्याण समिति की काउंसलिंग बच्चों ने बताया कि वे परीक्षा की डर से घर छोड़कर भाग रहे हैं. काउंसिलिंग के बाद इन बच्चों को वापस भेजा गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post