BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

उज्जैन : स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की स्पीड थमी तो डंडा मारकर लूटा मोबाइल, पीछा किया तो कर दिया पथराव

उज्जैन :- 
उज्जैन स्टेशन के आउटर पर ट्रेन की स्पीड कम होने पर बदमाशों ने गेट पर खड़े यात्रियों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिराया। यह वारदात उज्जैन में हुई। शिकार बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस से सफर कर रहा एक युवक हुआ है।

जीआरपी ने लूट का केस दर्ज कर निगरानीशुदा बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जीआरपी थाना प्रभारी आरबीएस कुशवाह ने बताया कि राजेश डोडिया पिता विनोद, 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल कॉलोनी रतलाम, बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। उज्जैन स्टेशन से पहले आउटर पर ट्रेन की स्पीड कम हुई। राजेश गेट पर खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी दो बदमाशों ने राजेश डोडिया के हाथ पर डंडा मारा और दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। 

पत्थरों से हमला कर सिर फोड़ दिया
मोबाइल गिरने के बाद बदमाश जमीन पर गिरा मोबाइल लेकर भागे। उन्हें पकड़ने राजेश ने पीछा किया तो पटरियों के किनारे पड़े पत्थरों से बदमाशों ने हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। राजेश ने जीआरपी थाने पहुंचकर लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजेश डोडिया को निगरानीशुदा बदमाशों के फोटो वाली एलबम दिखाई जिसे देखकर राजेश ने अर्जुन भाट पिता इंदरसिंह 26 वर्ष निवासी राजीव रत्न कालोनी नीलगंगा और राहुलनाथ पिता धुलियानाथ 28 वर्ष निवासी गणेश कालोनी तकिया मस्जिद के पहचान की। दोनों की पहचान के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल जब्त किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post