इंदौर शहर से आगजनी की घटना सामने आई है कि, यहां बुधवार को उज्जैन रोड पर सांवेर गांव के पास एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है।
स्क्रैप प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग :
बताया जा रहा है कि, मध्य प्रदेश के इंदौर में उज्जैन रोड पर सांवेर गांव के पास जिस फैक्ट्री में भयानक अग्निकांड हुआ, वो स्क्रैप प्लास्टिक की फैक्ट्री में हुआ है, इस दौरान आग ने विकराल रुप धारण किया। स्क्रैप प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग जमकर लगी, जिससे दूर से ही आग की बड़ी-बड़ी लपटे और काले धुएं का गुबार छाया हुआ है। हालांकि, आग की घटना के बारे में दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है।
मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंची :
तो वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में उज्जैन रोड पर सांवेर गांव के पास स्क्रैप प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंची और मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने के प्रयास किए जा रहे है। हालांकि, आग की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री में लगी आग के कारण लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। इसके अलावा फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इस बारे में भी कुछ पता नहीं चला है, आगजनी की घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
इससे पहले महू गांव थाना क्षेत्र की पपाया ट्री होटल में आग से हड़कंप :
बता दें कि, इससे पहले आज एक ओर घटना इंदौर से सामने आई थी कि, यहां महू गांव थाना क्षेत्र की पपाया ट्री होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया था।
Post a Comment