बालाघाट मे एक हादसे की खबर सामने आई है। हाल ही में खबर मिली है कि, प्रदेश के बालाघाट में एक चार्टर प्लेन क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया है। यहां चार्टर प्लेन क्रैश होने से एक पायलट समेत दो की मौत हो गई है।
बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र में हुआ ये हादसा
ये हादसा बालाघाट जिले के किरनापुर क्षेत्र में हुआ है। यह प्लेन महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बिरसी एयरपोर्ट का ट्रेनी विमान था, किरनापुर क्षेत्र के भक्कुटोला के जंगल मेंअचानक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें एक पायलट समेत दो की मौत हो गई है। यहां पत्थरों के बीच एक का जला हुआ शव भी दिखाई दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि किरनापुर के भक्कूटोला में ट्रेनर प्लेन क्रैश हुआ है। पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है इसमें एक पायलट था उसके साथ एक महिला प्रशिक्षु पायलट भी थी।
Post a Comment