BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

विदिशा : जिंदगी से जंग हार गया लोकेश ,बोरवेल में गिरा 8 साल का मासूम, 24 घंटे चला था रेस्क्यू

विदिशा जिले के खेड़ी पठार गांव में 77 फीट के बोरवेल में गिरा मासूम लोकेश अहिरवार जिंदगी की जंग हार गया।

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के खेड़ी पठार गांव में 77 फीट के बोरवेल में गिरा मासूम लोकेश अहिरवार जिंदगी की जंग हार गया। बोरवेल से निकालने के बाद लोकेश को मेडिकल की टीम लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोकेश को बोरवेल से बाहर निकालने के लिए 24 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

दरअसल, लटेरी तहसील के अंतर्गत आनंदपुर के नजदीक पहाड़ी पर 7 वर्षीय बालक लोकेश अहिरवार 60 फीट खुले बोरवेल में गिर गया था। सूचना के बाद करीब साढ़े 11 बजे बचाव कार्य शुरू किया गया। सबसे पहले बच्चे को ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई।

सूचना पर कलेक्टर, एसडीएम, स्थानीय प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से अंजाम देने के लिए भोपाल से एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन को सुरक्षित रूप से अंजाम देकर बालक को सुरक्षित बाहर निकालने को कहा, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले में संज्ञान लिया और लोकेश को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए थे। जिला कलेक्टर शंकर भार्गव भी लगातार मौके का मुआयना करते रहे। करीब 24 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पांच से अधिक जेसीबी मशीन की मदद ली गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post