मुंबई :- एक दर्दनाक हादसे की चपेट में आकर माँ और उसकी 7 साल की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में सामने आया है। बताया जा रहा हैं की हादसा तब घटित हुआ जब माँ अपनी सात साल की बेटी को स्कूल से लेकर वापिस घर लौट रही थी।
जानकारी के अनुसार जब वो जोगेश्वरी इलाके में पहुंचे थे तभी उनके ऑटो के ऊपर एक भारी लोहे का खम्बा आ गिरा। वही इस घटना में ऑटो के भीतर सवार माँ और उसकी बेटी की साँसे उखड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो जहाँ से गुजर रही थी वह एक बिल्डिंग में काम चल रहा था। यह भारी लोहे का खम्बा उसी बिल्डिंग के 5वीं मंजिल से नीचे गिरा। बहरहाल पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया हैं।
Post a Comment