भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में स्थित छोटे तालाब में ग्यारहवीं क्लास की पढ़ने वाली छात्रा ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मी ने तुरंत तालाब में कूदकर छात्रा की जान बचाई।
नाबालिग लड़की घरवालों से परेशान होकर सुसाइड करने के लिए आई थी, लेकिन मौके पर मौजूद निगम कर्मी की सतर्कता ने नाबालिग युवती की जान बचा ली। अगर थोड़ी सी भी देरी होती तो नाबालिग की जान जा सकती थी। बताया जा रहा है कि नाबालिग आगे पढ़ाई करना चाहती है, लेकिन घरवाले पढ़ाना नहीं चाहते। इसी वजह से परेशान होकर उसने, यह कदम उठाया था। वहीं छात्रा की जान बचाने वाले निगम कर्मी को प्रशंसनीय पत्र दिया जाएगा।
जहांगीराबाद थाने के टीआई शाहबाज खान ने बताया कि जहांगीराबाद की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने छोटे तालाब के सुसाइड प्वाइंट से आत्महत्या करने के इरादे से छलांग लगाई थी। लड़की 11वीं की छात्रा है और नाबालिग है। लड़की आगे पढ़ाई करना चाहती है, लेकिन उसके घर वाले उसे सपोर्ट नहीं कर रहे। इसी बात को लेकर उसका अपने माता-पिता से झगड़ा हो गया था और नाराज होकर वो आत्महत्या करने के लिए आई थी। उसके पिता एसडीआरएफ में होमगार्ड है। टीआई ने बताया कि मौके पर मौजूद नगर निगम सफाई कर्मचारी राजाराम ने बड़ा साहस दिखाया। उसने तुरंत तालाब में छलांग लगाकर लड़की को बचा लिया। अगर दो 4 मिनट भी देर होती है तो हादसा हो सकता था कर्मचारी के द्वारा किए गए काम को लेकर zone-1 एसपी ने प्रशंसनीय पत्र देने के लिए रिकमेंड किया है।
सफाई कर्मी ने कूदकर बचाई जान
नाबालिग लड़की की जान बचाने वाले राजाराम ने बताया कि वह सुसाइड पॉइंट के पास ही रहते हैं और नगर निगम में सफाई का काम करते हैं। वे घर के पास ही खड़े थे, तभी बच्ची ऊपर से कूदी। इसके बाद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर राजा राम ने तालाब में छलांग लगा दी और लड़की को बचा कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
Post a Comment