Kota : -🔺
कोटा कोचिंग हब के कुन्हाड़ी इलाके की लैंड मार्क सिटी में दसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में मृतका के भाई ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन को एक महिला द्वारा धमकाया गया था। बिल्डिंग से कूदने से पहले छात्रा ने अपने भाई को जानकारी दी थी। जिसके थोड़ी देर बाद ही उसने बिल्डिंग से छलांग लगा दी थी। वहीं मृतका छात्रा के पिता और अन्य लोग कोटा पहुंच चुके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन जैसी ही रिपोर्ट देंगे पर जांच की जाएगी।
सोसाइटी में रहने वाली महिला पर जताया शक
मृतका कृष्णा के भाई कैलाश ने बताया कि घटना के थोड़ी देर पहले कृष्णा ने उन्हें फोन किया था और बताया था कि सोसाइटी में रहने वाली एक आंटी ने उसे धमकाया था। धमकाने के पीछे वजह जानने पर पुलिस ने बताया कि मृतका छात्रा और महिला का बेटा आपस में बातचीत करते थे। ऐसे में महिला को यह सही नहीं लगा तो वह कृष्णा के कमरे में गई थी और उसे धमकाया था। साथ ही पढ़ाई पर फोकस करने की बात कही थी। हालांकि महिला के पति ने इन आरोपों को गलत बताया है।
पुलिस ने महिला और उसके बेटे को कोटा न छोड़ने की दी हिदायत
छात्रा कृष्णा की मौत के कारणों पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए महिला और उसके बेटे को जांच पूरी होने तक कोटा में रहने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में महिला और उसके बेटे से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले यह भी सामने आया कि घटना के बाद महिला और बेटा यहां से भागने की फिराक में थे। ऐसे में पुलिस को जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनको कोटा न छोड़ने की हिदायत दी। साथ ही अपार्टमेंट में मौजूद वालों को भी इन दोनों पर निगरानी रखने की कहा गया है। वहीं डीएसपी शंकरलाल का कहना है कि परिजनों ने अभी फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं दी है वह जो रिपोर्ट देंगे उस पर जांच की जाएगी। साथ ही आज शव का पोस्टमार्टम भी करवाया जा रहा है।
Post a Comment