BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

हज यात्री भोपाल और इंदौर से सीधे जा सकेंगे मदीना, सेंट्रल हज कमेटी ने जारी की नई पॉलिसी

मालवा News 24 प्रतिनिधि
इंदौर। हज यात्री अब राजधानी भोपाल और इंदौर से सीधे मदीना जा सकेंगे। सेंट्रल हज कमेटी ने नई हज पॉलिसी जारी की है। राज्य के हज कमेटी के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। 

यात्रियों के खर्च में भी कटौती की गई है। भोपाल और इंदौर के इम्बार्केशन पॉइंट बनने से हज यात्रियों को फ्लाइट के लिए अब मुंबई जाने की जरूरत नहीं होगी।

जानकारी के अनुसार, पहली बार हज यात्रियों के लिए आवेदन नि:शुल्क रहेगा। पहले हज के आवेदन की फीस 300 रुपए थी।राज्य हज कमेटी के माध्यम से औसतन 4800 यात्री हज करने जाते हैं। आपको बता दें कि इस मुद्दे को हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष उठाया गया था।

भोपाल-इंदौर से उड़ेगी सीधी फ्लाइट

हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी ने बताया कि पहले भोपाल और इंदौर से मदीना के लिए सीधी स्पेशल फ्लाइट थी, जिसे बंद कर दिया गया। अब मुंबई से जाना पड़ता है। इससे हज यात्रियों को ज्यादा राशि चुकाना पड़ती है, इसलिए सेमिनार में मांग रखी गई कि आगामी हज यात्रा के लिए भोपाल और इंदौर से फ्लाइट चालू रहे। नेशनल कमेटी के अध्यक्ष कुट्‌टी के सामने मांग रखी गई। जानकारी के अनुसार भोपाल और इंदौर से सीधी फ्लाइट को लेकर सहमति बन गई है। इसे लेकर केंद्र स्तर पर बात रखी जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post