तराना/उज्जैन
तराना में रहने वाले एक युवक का दो दिन पूर्व उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। इसे लेकर पत्नी ने चांटा मार दिया था। इस पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।
दो दिन चले उपचार के बाद युवक की मौत हो गई।
तराना पुलिस ने बताया कि निवासी लखन रायकवार उम्र 32 वर्ष मछली पकड़ने का काम करता था। लखन का अपनी पत्नी लक्ष्मीबाई से दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विवाद के दौरान लक्ष्मीबाई ने अपने पति को चांटा मार दिया था। इसको लेकर लखन काफी आत्मग्लानि में था। शनिवार को लखन ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। तबीयत खराब होने पर स्वजनों उसे उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां से उसे वह निजी अस्पताल ले गए थे।
इलाज के दौरान युवक की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जांच में साबित होता है कि पत्नी के कारण युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है तो खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया जाएगा। मृतक के दो पुत्र हैं एक की उम्र चार वर्ष तथा दूसरे की उम्र दो वर्ष है।
Post a Comment