BREAKING NEWS
Latest News Loading...
मालवा न्यूज़ 24X7

जबलपुर : मेकअप बिगड़ने से नाराज दुल्हन पहुंची थाने, ब्यूटीशियन के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

जबलपुर की एक दुल्हन शादी के पहले बड़े अरमान लेकर ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने पहुंची थी लेकिन ब्यूटीशियन ने उसका मेकअप बिगाड़ दिया.इस बात से नाराज दुल्हन राधिका सेन इतनी नाराज हुई कि वह समाज के लोगों के साथ शिकायत करने जबलपुर के कोतवाली थाने पहुंच गई.

दुल्हन के परिवार वालों का कहना है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका ने पहले दुल्हन का मेकअप बिगाड़ा और शिकायत करने पर उसने फोन पर धमकी देते हुए अभद्रता भी की.कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है.जल्द इस मामले में ब्यूटीशियन मोनिका पाठक से पूछताछ की जाएगी.

3 दिसंबर का है मामला

यहां बता दें कि मामला 3 दिसंबर का है. जब दुल्हन राधिका सेन की बारात आनी थी. परिवार वालों ने पहले से ब्यूटी पार्लर संचालिका मोनिका पाठक से 35 सौ रुपये में मेकअप करवाना तय किया. दुल्हन के परिजनों ने बारात आने से पहले मेकअप करने को लेकर मोनिका पाठक से फोन पर संपर्क किया. मोनिका पाठक ने बताया कि वह किसी काम से बाहर जा रही है. दुल्हन उनके पार्लर में जाकर कर्मचारियों से मेकअप करवा सकती हैं. आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में कर्मचारियों ने दुल्हन का मेकअप बिगड़ दिया.दुल्हन के परिवार वालों ने जब इसकी शिकायत मोनिका पाठक से की तो उन्होंने अपनी गलती मानने की जगह दुल्हन के परिवार वालों को ही धमकाना शुरू कर दिया.दुल्हन के परिवार वालों का आरोप है कि मोनिका पाठक के ब्यूटी पार्लर में तैनात रही महिला कर्मचारियों ने इतना गंदा मेकअप किया कि वह किसी को पसंद नहीं आया.
ब्यूटी पार्लर संचालिका ने कही ये बात

ब्यूटी पार्लर संचालिका मोनिका पाठक द्वारा दुल्हन राधिका सेन और उसके परिवार वालों के साथ अभद्र व्यवहार करने और जातिगत टिप्पणी करने को लेकर सेन समाज के लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई.पुलिस ने कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post